- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Burglary In 452 Houses In 263 Days … Now Entered The House Of Retired DSP, Burglary Of 3 Houses In 24 Hours, Two Attempts, Four Bikes Stolen
भोपाल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी में कोरोना के साथ-साथ बदमाश भी अब ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इस साल 263 दिनों के भीतर बदमाशों ने 452 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बीते 24 घंटे में बदमाशों ने तीन मकानों में वारदात की, इनमें एक रिटायर्ड डीएसपी का भी है। भोपाल पुलिस जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है। शंकराचार्य नगर, बागसेवनिया निवासी पीआर बानवंशी (70) लोकायुक्त संगठन से रिटायर्ड डीएसपी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा इन दिनों जबलपुर जिला अदालत में मजिस्ट्रेट हैं। 22 मई को वह पत्नी के साथ बेटे के पास जबलपुर चले गए थे। शुक्रवार को लौटे तो चोरी का पता चला। अलमारी का ताला टूटा था और मंदिर के कमरे से चांदी के 20 सिक्के, एक हजार रुपए, दो गैस चूल्हे, एक एलईडी टीवी गायब था। उनकी शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
एजेंट के सूने घर से 10 तोला सोने के जेवर चोरी
दूसरी वारदात तुलसी नगर निवासी शिवशंभू मौर्या (49) के सूने मकान में हुई। वह एलआईसी एजेंट हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी हमीदिया अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 17 सितंबर की शाम 7 बजे पत्नी लक्ष्मी घर पर ताला लगाकर उनकी देखरेख के लिए अस्पताल आ गईं। अगले दिन घर लौटीं तो ताला टूटा था। अलमारी और लॉकर को रॉड की मदद से उखाड़कर बदमाश करीब दस तोला सोने के जेवर चुरा ले गए। हबीबगंज थाने में उनके बड़े भाई मदनलाल ने चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।
यहां भी हुई वारदात-पत्रकार कॉलोनी, टीटी नगर में रहने वाले अनिल तखतानी के यहां से बदमाश नल फिटिंग का सामान चुरा ले गए। ए-सेक्टर शाहपुरा में विनोद मालवीय के घर चोरी की कोशिश की गई है। ऐशबाग, मंगलवारा, तलैया व ईंटखेड़ी क्षेत्र से 4 वाहन चोरी हुए।
0