खंडवाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- खंड स्तरीय वनाधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में 10 आदिवासियों को दिए गए प्रमाण पत्र, एसडीएम बोले-
वास्तव में आज धरती का अस्तित्व सुरक्षित है तो सिर्फ वनवासियों से ही है। यह बात एसडीएम रीता डहेरिया ने शनिवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में वन उत्सव के तहत खंड स्तरीय वनाधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में कोविड-19 के चलते सांकेतिक रूप से तीन गांवों के 10 आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एसडीएम डहेरिया ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2006, नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 के तहत खिरकिया ब्लॉक में कुल 208 आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे का लाभ मिला है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार वनवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजना चला रही है। जिसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, सीएमओ एआर सांवरे, प्रभारी सीईओ अशोक धुर्वे, वन विभाग के रेंजर भगवानसिंह वर्मा, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी उमाकांत वर्मा, राजदीप शर्मा, रामभरोस भलावी, संतोष लोंगरे, संतोष यादव, अनिता गुर्जर, राजेश कौशिक, लोकेश ओनकर, लेखराम पाटिल, संतोष धुर्वे चिकलपाट सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
गरीब कल्याण सप्ताह… खारकला समिति में 22 को सीएम का सीधा प्रसारण
खारकला | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा खारकला में शनिवार को शाखा प्रबंधक प्रदीप दुबे ने समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें 22 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब कल्याण सप्ताह के तहत सबकी साख, सबका विकास योजना की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण समितियों एवं शाखा स्तर पर दिखाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों के पंजीयन अधिक से अधिक किए जाने के लक्ष्य दिए गए। इस अवसर पर समिति प्रबंधक रविंद्र कुमार दुसाने, खार कला, वीरेंद्र सिंह शेखावत देवली कला, भारत मालाकार पोखर कला, विजय सिंह राठौड़ खेड़ी , एंव चंपालाल राठौड़ सुकवी सहित कर्मचारी मौजूद थे।
0