- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Opposition Of Sewerage Line In Shastri Nagar, Residential Belle Add Old Sewerage Line Between Two Streets Instead Of Digging
उज्जैन10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शास्त्रीनगर में सीवरेज लाइन के खिलाफ वार्ड 46 के रहवासियों ने शनिवार को विरोध जताया। उनका कहना है कि पहले से ही घर के पीछे दो गलियों के बीच 10 फीट चौड़ी गली में पुरानी सीवरेज लाइन डली है। टाटा कंपनी घर के सामने नई खुदाई कर लाइन डालने की बजाय पुरानी सीवरेज को खत्म कर नई लाइनें डाल दें। इससे रहवासियों को होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। मौके पर पहुंचे निगम और कंपनी के अफसरों को समस्या बताई। उपयंत्री मोहित शर्मा को निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
साथ ही चेतावनी भी दी है कि वार्ड 46 शास्त्री नगर की सीवरेज लाइन की समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो आगामी नगर निगम चुनाव में दोनों ही दलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वार्ड 46 में चुनाव का बहिष्कार करेंगे। रहवासी अर्जुनसिंह राठौर के अनुसार वार्ड 46 के शास्त्रीनगर में बारिश में टाटा कंपनी ने सड़क खोदकर रहवासियों को परेशान कर दिया है। गली नंबर 1 से 10 तक को चार भागों में बांटा है, जिसके तहत गली 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 को जोड़ना प्रस्तावित है। रहवासियों ने टाटा कंपनी के इंजीनियरों से बातचीत की तो उन्होंने संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया।
0