भोपाल15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान चला, आगे भी जारी रहेगा : परांडे
विश्व हिंदू परिषद की दो दिन की केंद्रीय टीम की बैठक भोपाल में पूरी हो गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस बैठक के बाद विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि कोरोना महामारी पर संगठन सक्रिय रूप से लोगों की मदद कर रहा है, लेकिन कुछ देश व्यापी मसले हैं, उन पर भी नजर है। जकात फाउंडेशन भी उनमें से एक है।
परांडे ने कहा कि पिछले वर्षों में कई समाचार एजेंसियों के माध्यम से जकात फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली है कि इसकी कई गतिविधियां हिंसा में लिप्त संगठनों के समर्थन में दिखाई पड़ती हंै। विहिप की सरकार से मांग है कि जकात फाउंडेशन की जांच की जाए। परांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। परांडे ने कहा कि चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए व्यापक अभियान देश में चलाया गया। इसका सकारात्मक पहलू यह है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से देशभर में सभी के माध्यम से अनेक प्रयास चल रहे हैं।
इन कृषि, कौशल विकास (स्वरोजगार), स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में विहिप भी अनेक गतिविधि करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई-तीन वर्षों में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो जाएंगे, इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास भविष्य में व्यापक धनसंग्रह के लिए आह्वान करेगा तो इस संग्रह में विश्व हिन्दू परिषद अपनी पूर्ण शक्ति से लगेगा।
0