खरगोन15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- बाढ़ के बाद से 23 दिन से बंद है पुल, डामर की दूसरी परत डालने के बाद शुरू होगा आवागमन
मोरटक्का पुल बंद हुए करीब 23 दिन बीत चुके हैं। पिछले चार दिन से पुल पर डामरीकरण का काम शुरू हुआ था। एनएचएआई ने पुल पर करीब 100 एमएम मोटाई की डामर की सड़क बनाई जा रहा है लेकिन बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इसके बाद भी पूरे दिन पुल पर डामरीकरण के साथ रेलिंग लगाने का काम जारी है। मंगलवार व बुधवार से आवागमन शुरू होने की संभावना है। रविवार तक पुल व एप्रोच मिलाकर करीब 800 मीटर के मार्ग पर डामरीकरण की एक लेयर डाली जा चुकी है। एक अन्य लेयर सोमवार से बिछाई जाना है। रेलिंग का काम भी अंतिम चरणों में ही है। दोनों काम पूर्ण हो गए तो एक-दो दिन में पुल पर से आवागमन शुरू हो जाएगा, जो इंदौर-खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहतभरी खबर है।
23 दिन पहले पुल पर आई थी बाढ़
23 दिन पहले पल पर आई बाढ़ के कारण पुल पर सड़क मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने पूरे मार्ग का डामर निकलवा दिया था। जिसके बाद कांक्रीट सर्फेस को भी चेक किया गया कि उसमें किसी तरह के कोई क्रेक तो नहीं है जो भी क्रेक दिखे वो सामान्य थे। इसी कारण पुल मार्ग पर डामरीकरण शुरू करा दिया। अधिकारियों की माने तो यदि बारिश नहीं हुई तो सोमवार को मार्ग पर डामरीकरण का काम पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद मंगलवार से पुल शुरू होने की संभावना बन रही है। यदि पुल शुरू भी होता है तो कुछ दिनों तक हल्के वाहनों को ही इस पर से आवागमन की अनुमति दी जाएगी। कुछ दिनों बाद ही भारी वाहनों को अनुमति मिलेगी।
0