- Hindi News
- Sports
- Sehwag Has Questioned Mayank Agarwal’s Shot Of One Run: Kaif Said Small Mistakes Happen In Big Tournaments
दुबई24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 19 वें ओवर में मयंक अग्रवाल के एक रन को अंपायर नितिन मेनन के शॉट रन करार दिया था, वह पहले रन लेने के दौरान एक्सट्रा कवर के बाहर चले गए थे
- पंजाब की टीम 158 रन का टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी बॉल पर एक रन नहीं बना सकी, जिसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया
आईपीएल का दूसरा ही मैच रोमांचक रहा। रविवार को दुबई में खेले गए मैच मे दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब काे सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के 19 वें ओवर में मयंक अग्रवाल के एक रन को अंपायर नितिन मेनन के शॉट रन करार दिया थ। जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अंपायर नितिन मेनन के इस निर्णय को गलत बताया है। साथ ही मोहम्मद कैफ सहित अन्य क्रिकेटरों ने अपनी राय रखी है।
सहवाग ने ट्विट कर कहा कि यह शॉट रन नहीं था। वहीं मैन ऑफ द मैच के चुनाव को लेकर भी उन्होंने असंतोष जाहिर की है। वहीं पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद कैफ ने टि्वट कर कहा कि बड़े- बड़े टूर्नामेंट में छोटी-छोटी गलतियां होती रही है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्विट कर कहा कि यह छोटा रन नहीं था। इसमें तकनीक का सहारा लेना चाहिए था। अगर किंग्स इलेवन पंजाब अंतिम चार में केवल 2 पॉइंट से नहीं पहुंच पाया तो क्या होगा?
19 वें ओवर में मयंक अग्रवाल के पहले रन को शॉट रन करार दिया गया था
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन के टारगेट पंजाब किंग्स इलेवन के समक्ष रखा। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। 55 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। वहीं, ओपनर मयंक अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखे। मैच के 19 वें में ओवर में मयंक अग्रवाल ने अपने पहले रन लेने के दौरान एक्सट्रा कवर के बाहर चले गए थे। फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने इसे शॉट रन दिया। यह ओवर कगिसो रबाडा का आखिरी ओवर भी था।
I don’t agree with the man of the match choice . The umpire who gave this short run should have been man of the match.
Short Run nahin tha. And that was the difference. #DCvKXIP pic.twitter.com/7u7KKJXCLb— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 20, 2020
IPL is a battle of fine margins. Short run, missed no ball … Bade bade tournaments mein chhoti chhoti baatein hoti rehti hain. Credit to Rabada and Stoinis who snatched victory from the jaws of defeat!#DCvKXIP pic.twitter.com/xARr6PFNZY
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 20, 2020
सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हराया
वहीं पंजाब ने आखिरी बॉल पर एक रन नहीं बना सकी। जिसके कारण मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया। कगिसो रबाडा दिल्ली की जीत के हीरो रहे। उन्होंने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 2 विकेट लिए। पंजाब ने सुपर ओवर में महज 2 रन बनाए। यह आईपीएल में सुपर ओवर का सबसे छोटा स्कोर था। दिल्ली ने 2 बॉल में ही 3 रन का टारगेट हासिल कर मैच जीत लिया।
मार्कस स्टोइनिस मैन ऑफ द मैच रहे, उन्होंने 53 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 13 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत (31) और कप्तान श्रेयस अय्यर (39) ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की। आखिर में मार्कस स्टोइनिस ने 21 बॉल पर 53 रन की पारी खेलकर दिल्ली का स्कोर 8 विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। स्टोइनिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
0