सलामतपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर में सोमवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक 24 सितंबर को रायसेन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर आयोजित की गई। कांग्रेस की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, प्रदेश सचिव किरण अहिरवार, विधानसभा प्रभारी मृदुल जोशी , रायसेन कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सांची विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी, मनोज अग्रवाल रायसेन, साँची ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राजपूत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन साहू, सलामतपुर सरपंच मूलचंद यादव, सलामतपुर उपसरपंच हमज़ा जाफरी,अल्तमश मिर्जा, फैसल जाफरी, अरमान अली दीवानगंज एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
0