बेगमगंज2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लगातार कोरोना मरीज मिलने से नगर का मुख्य बाजार सहित कई गली-मोहल्ले भी कंटेनमेंट एरिया के दायरे में आ गए हैं। ऐसे में कंटेनमेंट एरिया में दुकानें संचालित करने वाले कुछ लोग तो दुकानें बंद किए हैं, लेकिन जिनकी दुकानें घरों में हैं या जिनके घर और दुकान दोनों कंटनमेंट एरिया में हैं, वे लोग दुकानें खोल रहे हैं। यह दुकानें रात तक खुलती हैं। इसकी शिकायत अब दूसरे व्यापारी फोटो और वीडियो के जरिए पुलिस और प्रशासन तक भेज रहे हैं।
हाल ही में नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीराम होटल के पास के कुछ हिस्से को कंटेनमेंट जोन बनाया है। लेकिन यहां के कुछ व्यापारी देर शाम तक अपनी दुकानें खोल रहे हैं। इससे उन व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, जो इन इलाकों में किराए से दुकान लेकर भी अपनी दुकानों को बंद किए हुए हैं। इन इलाकों में खुली हुई दुकानों के कुछ चित्र और वीडियो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पास भी पहुंचे हैं।
इसके बाद भी यहां किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी यह भी है कि कंटेनमेंट एरिया में सबसे ज्यादा दुकानें खुल रही हैं। यहां लोग भी अपनी जरूरत के हिसाब से सामान लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कई व्यापारी तो फोन पर ऑर्डर नोट कर दुकान खोलकर सामान निकलवा रहे हैं और बाकायदा लोडकर होम डिलेवरी दे रहे हैं।
कंटेनमेंट एरिया को लेकर नागरिक और प्रशासन लापरवाह हो गए। हालात यह है कि कंटेनमेंट एरिया में आने वाले कई लोग दुकानें भी खोल रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही नगर में कंटेनमेंट एरिया की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व से अभी तक 71 संक्रमित मरीज नगर निकाल कर सामने आए है। जिनमें 62 ठीक हो गए, और अभी भी 6 एक्टिव मरीज है। प्रशासन द्वारा इन इलाकों में बेरिकेड्स लगाए गए हैं। इनमें से कई कंटेनमेंट एरिया में पॉजीटिव लोग वापस भी लौट कर आए गए हैं।
कार्रवाई की जा रही है
कंटेनमेंट जोन है, ऐसे में जो व्यापारी दुकानदार अपनी दुकाने खोल रहे है, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक चौरसिया, एसडीएम बेगमगंज
0