दुबई: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत में अहम रोल निभाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने कहा है कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी कुछ सीखा है. आरसीबी ने आईपीएल के अपने पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे. इस लक्ष्य का उसने अच्छे से बचाव किया और हैदराबाद को 153 रनों पर समेट कर 10 रनों से मैच अपने नाम किया. पडीक्कल ने इस मैच के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया है और पहले ही मैच में 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL टीम बदलने में माहिर हैं ये 5 क्रिकेटर
आईपीएल की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में पडिकल ने चहल से बात करते हुए कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मैं डेब्यू करने वाला हूं तो मैं काफी घबराया हुआ था. जिस दिन मुझे खबर मिली उस दिन मैं अपने कमरे में टहल रहा था और सोच रहा था कि मैं हैदराबाद के खिलाफ खेलूंगा. मैं जब बल्लेबाजी करने आया तो मैं जम गया. मैंने जब अपनी शुरुआती गेंदें खेलीं तो मुझे अच्छा महसूस हुआ.’
Do Not Miss – On the mic with @devdpd07 & @yuzi_chahal
Chahal is back on mic duties as he interviews debutant Padikkal on his knock, gives insights into his fantastic bowling and more…
https://t.co/n280ZD8nRX #Dream11IPL pic.twitter.com/xBem3luHya
— IndianPremierLeague (@IPL) September 22, 2020
उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने से हम ट्रेनिंग कर रहे हैं. विराट भइया ने मुझसे बात की और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा. जब मैं उनके साथ होता हूं तो उनसे सवाल पूछता रहता हूं.’ पडीक्कल ने आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. फिंच के साथ खेलने पर पडीक्कल ने कहा, ‘फिंच के साथ खेलना शानदार था. वह समझ गए थे कि मैं तेजी से रन बना रहा हूं. इसलिए उन्होंने मुझे स्ट्राइक दी और मुझ पर भरोसा दिखाया.’ बेंगलोर का अगला मैच 24 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है.
(इनपुट-आईएएनएस)