Mitchell Marsh To Be Ruled Out Of Entire IPL 2020: Report |IPL 2020: SRH को झटका, पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज: सूत्र| Hindi News

Mitchell Marsh To Be Ruled Out Of Entire IPL 2020: Report |IPL 2020: SRH को झटका, पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज: सूत्र| Hindi News


दुबई: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) के पूरे सीजन से बाहर रह सकते हैं. टीम सूत्रों ने बताया कि आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में लगी चोट काफी गंभीर है.

यह भी पढ़ें- IPL टीम बदलने में माहिर हैं ये 5 क्रिकेटर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए मार्श को 5वें ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने गेंद दी थी लेकिन वो 4 ही गेंद डाल सके. अपने करियर में चोटों का शिकार रहे मार्श की एड़ी में चोट लग गई जब वह आरोन फिंच का एक शॉट बचाने की कोशिश कर रहे थे.

टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘यह गंभीर चोट लग रही है. पता नहीं अब वह खेल भी सकेगा या नहीं.’ टीम ने अभी तक उनकी चोट के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन अगले मैच से पहले इस बात का भी खुलासा हो जाएगा, कि वो चोट से उबर पाए हैं या नहीं.

सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 26 सितंबर को अबुधाबी के मैदान कोलकाता नाइटराउडर्स के खिलाफ होगा, लेकिन मिशेल मार्श को लेकर जो खबर आ रही है, वो टीम के लिए अच्छी नहीं है. वॉर्नर के सेना अपना पहला मुकाबला हार चुकी है. ऐसे में टीम को नई रणनीति के साथ अगले मैच में उतरना होगा.
(इनपुट-भाषा) 





Source link