Plantation done in the rest house to wish for the Prime Minister’s centenary | प्रधानमंत्री के शतायु होने की कामना को लेकर विश्राम गृह में किया पौधरोपण

Plantation done in the rest house to wish for the Prime Minister’s centenary | प्रधानमंत्री के शतायु होने की कामना को लेकर विश्राम गृह में किया पौधरोपण


मुंगावली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में पौधरोपण किया। साथ ही पार्टी द्वारा कई तरह के सेवा कार्य किए गए। सेवा सप्ताह के पहले चरण में स्वच्छता अभियान चलाया। दूसरे चरण में दिव्यांग बच्चों, पुरुषों, महिलाओं को ट्राइसाइकिल, कम सुनने वाले दिव्यांगों को कान की मशीन बांटी। तीसरे चरण में रक्तदान शिविर लगाकर कोरोना काल में प्लाज्मा देकर कोरोना ग्रस्त लोगों की सेवा की।

इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल में ब्लड डोनेट किया। महिला मंडल के माध्यम से महिला मोर्चा की सेहराई, पिपरई, इकाई ने गरीब बस्ती में जाकर फल वितरित किए। भाजपा की वर्चुअल कांफ्रेंस में हर क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, प्रोफेसर और वरिष्ठ लोगों को जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शतायु होने के लिए विश्राम गृह में पौधरोपण किया।

इस दौरान विधानसभा उपचुनाव प्रभारी आलोक शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है। बेरोजगारी के नाम पर बेरोजगारों को ठगा है हर महीने 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने को कहा था। कन्यादान विवाह योजना में देने वाली राशि आज तक नहीं दी गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को देने के लिए प्रचार सामग्री का विमोचन किया।

0



Source link