2 cans on the bike carrying liquor, arrested | बाइक पर 2 केन में ले जा रहा था शराब, गिरफ्तार

2 cans on the bike carrying liquor, arrested | बाइक पर 2 केन में ले जा रहा था शराब, गिरफ्तार


राजगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा

अवैध शराब संबंधी अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह प्लास्टिक की कैन में शराब लेकर बाइक से जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल काले रंग की मोटर साइकिल पर दो सफेद रंग की प्लास्टिक की केन में अवैध शराब लेकर बेचने के लिये माचलपुर तरफ से जीरापुर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम संबंधित स्थल पर पहुंची, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये की मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति बैठकर आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस और वहां माैजूद लाेगाें ने घेराबंदी कर पकडा। आराेपी राजेश पिता देवीलाल कंजर उम्र 25 साल निवासी कालिकावे थाना माचलपुर के पास कैन को देखा तो कच्ची हाथ भट्टी की देशी शराब पायी गई। आरोपी राजेश पिता देवीलाल कंजर उम्र 25 साल निवासी कालिकावे थाना माचलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कुछ समय से जिले में अवैध शराब और वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसके तहत नशीले पदार्थों के तस्कर और वाहन चोर पकड़ में आ रहे हैं।

0



Source link