After Nana’s bone immersion, teenager drowned in the river with friends, found dead after 22 hours | नाना के अस्थि विसर्जन के बाद दोस्तों संग नदी में नहा रहा किशोर डूबा, 22 घंटे बाद मिला शव

After Nana’s bone immersion, teenager drowned in the river with friends, found dead after 22 hours | नाना के अस्थि विसर्जन के बाद दोस्तों संग नदी में नहा रहा किशोर डूबा, 22 घंटे बाद मिला शव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • After Nana’s Bone Immersion, Teenager Drowned In The River With Friends, Found Dead After 22 Hours

भोपाल18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नजीराबाद इलाके में नाना की अस्थियां विसर्जन करने पहुंचे एक किशोर की पार्वती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

ग्राम बहरवाल निवासी 15 वर्षीय राजेश अहिरवार के ग्राम सुगना निवासी नाना अमरसिंह का निधन हो गया था। सोमवार को राजेश दो साथियों राजू अहिरवार और पर्वत सिंह अहिरवार के साथ अस्थियां विसर्जित करने ग्राम मेघारानी स्थित पार्वती नदी पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के बाद तीनों नदी में नहा रहे थे, तभी राजेश बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूबने लगे। हालांकि वे दोनों किसी तरह किनारे पहुंच गए, लेकिन राजेश डूब गया। 22 घंटे बाद मंगलवार को शव पानी के ऊपर आया तो लोगों ने उसे बाहर निकाला।

कुएं में मिला छात्र का शव
नजीराबाद पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय कृष्णपाल सिंह ग्राम कढ़ैया कोटा में रहता था। टीआई भरत प्रताप सिंह ने बताया कि कृष्णपाल का घर गांव से बाहर बना हुआ था। रविवार को परिजन खेत पर काम करने गए थे। शाम 4 बजे कृष्णपाल ने छोटी बहन से कहा कि वह कुछ देर में आता है, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह खेत पर बने कुएं में उसका शव मिला।

0



Source link