Dirt spreading in district and tehsil premises due to breaking of wall of septic tank of district premises | जनपद परिसर के सैप्टिक टैंक की दीवार टूटने से जनपद और तहसील परिसर में फैल रही गंदगी

Dirt spreading in district and tehsil premises due to breaking of wall of septic tank of district premises | जनपद परिसर के सैप्टिक टैंक की दीवार टूटने से जनपद और तहसील परिसर में फैल रही गंदगी


ईसागढ़18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बदबू से तहसील, जनपद कार्यालय और न्यायालय में कार्यों को लेकर आने वाले लोग हो रहे परेशान

जनपद परिसर में बने सैप्टिक टैंक की दीवार टूटने से टैंक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण टैंक में जमा गंदगी तहसील, जनपद और न्यायालय परिसर में फैल रही है। इससे इन कार्यालयों में आने वाले लोग और स्थानीय रहवासी परेशान हो रहे हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है लेकिन शासकीय अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घूमकर स्वच्छता का संदेश देकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। गांव-गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पड़ा रहे हैं। वहीं जनपद पंचायत परिसर में फैल रहीं गंदगी से जनपद पंचायत के अधिकारी अनभिज्ञ हैं। जनपद पंचायत परिसर में स्थित सैप्टिक टैंक क्षतिग्रस्त होने से जनपद परिसर में गंदगी फैल रही है।

जनपद परिसर में जनपद पंचायत कार्यालय के अलावा पिछले साल शुरू हुआ न्यायालय, तहसील कार्यालय, लोकसेवा केंद्र, रजिस्ट्रार ऑफिस, कृषि विभाग आदि बने हैं। इस परिसर में बने शासकीय कार्यालयों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकडों लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। सैप्टिक टैंक के क्षतिग्रस्त होने से उठने वाली बदबू के कारण इन लोगों के साथ-साथ स्थानीय रहवासी परेशान होते रहे हैं।

कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिम्मेदार

गांव-गांव घूमकर कर रहे जागरूक

जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव में जाकर चौपाल लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हैं। लोगों को अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए जागरुक कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच जा रहे लोगों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा जुर्माना लगाकर लोगों से पैसे वसूले जाते हैं। इसके बाद भी जनपद पंचायत परिसर में सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जनपद पंचायत परिसर में दिन भर आवारा मवेशी विचरण करते रहते हैं। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं।

परिसर में नहीं है शौचालय

परिसर में स्थित सभागार में हर सप्ताह किसी न किसी तरह की मीटिंग चलती रहती हैं। इन मीटिंगों में आने वाले सभी कर्मचारियों को मीटिंग के दौरान शौच के लिए परेशान है। ये लोग खुले में शौच करने के लिए जाते हैं। इससे जनपद परिसर में चारों तरफ बदबू फैलती रहती हैं।

पूरे परिसर के साथ ही घरों के सामने फैल रहा है गंदा पानी

परिसर में जहां तहसील, नायब तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय सहित न्यायालय लगता है। परिसर में वर्षों पुरानी सैप्टिक टैंक क्षतिग्रस्त हो गई। सैप्टिक टैंक का गंदा पानी इन लोगों के घरों के आगे भरा रहता है। इसके बाद भी विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई।

जैसे ही मुझे परिसर में बदबूदार पानी फैलने की जानकारी मिली मैने नपा सीएमओ श्री तिवारी को 14 सितंबर को जानकारी दे दी थी। शिकायत करने के 6 दिन बाद भी परिषद ने सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की। जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जनपद परिसर में शौचालय निर्माण के बारे में बात करूंगा।
राजकुमार शर्मा, सीईओ, जनपद पंचायत ईसागढ़

मेरे पास अभी जनपद सीईओ साहब का फोन आया था। मैने ठेकेदार को बोल दिया है। दो-तीन दिन में सैप्टिक टैंक की मरम्मत करवा दी जाएगी।
केएन तिवारी, सीएमओ नगर परिषद ईसागढ़

0



Source link