खरगोन में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा, तापमान 10.8°: शीतलहर जारी, दिन में भी अलाव जलाए गए; फसलों पर कीटों का खतरा – Khargone News

खरगोन में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा, तापमान 10.8°:  शीतलहर जारी, दिन में भी अलाव जलाए गए; फसलों पर कीटों का खतरा – Khargone News


खरगोन जिले में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। बीते 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सुबह का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर का प्रकोप जारी है और लोग दिन में भी अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखे।

.

सुबह 10:30 बजे तक कोहरा छंटने लगा, लेकिन आसमान में धुंध बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक अलाव जलाए गए। देवली निवासी दशरथ राठौर ने बताया कि धुंध और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस साल यह पहली बार हुआ कि दिन में अलाव जलाए गए।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी क्षेत्र की हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण यह स्थिति बनी है। ठंडी हवा के पृथ्वी की सतह की गर्म हवा के संपर्क में आने से धुंध छा गई है। अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद कोहरा छंटने पर एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

लोग ठंड के बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

किसानों की फसल पर असर, कीटों का खतरा

देवली के किसान पवन सोलंकी ने बताया कि लगातार कोहरे के कारण चने की फसल में कीट लगने की आशंका बढ़ गई है। उनकी फसल में फूल आ चुके हैं और इल्लियों के प्रकोप का डर सता रहा है। पिछले तीन दिनों से हल्के कोहरे के कारण तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।



Source link