Kamal Nath | Rahul Gandhi Twitter Reaction Update After Shivraj Singh Chauhan Agree Over Farmers Loans Waived Off By Kamal Nath Congress Govt | विधानसभा में शिवराज सरकार ने माना- कांग्रेस राज में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ, अब राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने जो कहा, सो किया

Kamal Nath | Rahul Gandhi Twitter Reaction Update After Shivraj Singh Chauhan Agree Over Farmers Loans Waived Off By Kamal Nath Congress Govt | विधानसभा में शिवराज सरकार ने माना- कांग्रेस राज में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ, अब राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने जो कहा, सो किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath | Rahul Gandhi Twitter Reaction Update After Shivraj Singh Chauhan Agree Over Farmers Loans Waived Off By Kamal Nath Congress Govt

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर घिर गई है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधानसभा में कांग्रेस राज में किसानों के कर्ज माफ होने बात मानी। इस पर अब राहुल गांधी ने भी हमला बोला है।

  • राहुल गांधी के ट्वीट को रि-ट्वीट कर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- झूठों के सरदार आपको शर्म आनी चाहिए
  • सोमवार को विधानसभा के एक दिन के सत्र में कृषि मंत्री कमल पटेल ने लिखित उत्तर में कहा था कि कर्जमाफी हुई

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान 26 लाख 95 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ। विधानसभा के एक दिन के सत्र में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कर्ज माफ होने की बात मानी। इस पर अब शिवराज सरकार घिर गई है। अब राहुल गांधी भी इसमें कूद गए हैं। उन्होंने बुधवार को कर्ज माफ करने की एक खबर लेकर ट्वीट करते हुए कहा- कांग्रेस ने जो कहा, सो किया। भाजपा सिर्फ़ झूठे वादे।

राहुल गांधी का ट्वीट-

राहुल के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि झूठों के सरदार आपको शर्म आनी चाहिए। आपने कहा था 10 दिन में मध्यप्रदेश के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। न तो आपने कहे अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया और न ही सीएम बदला। इसके बाद कमल पटेल ने एक अखबार की खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा कि देखिए आपके ही विधायक का बयान।

कमल पटेल का ट्वीट-

इसके पहले मंगलवार को कमलनाथ ने भाजपा पर हमलावर होते हुए शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश की जनता से माफी मांगने को कहा था। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार के विधानसभा में करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ, ये स्वीकार करने के बाद ये साबित हो गया कि भाजपा किसानों के मुद्दे पर सिर्फ झूठ बोल रही है। मैंने तो ग्वालियर में कहा भी था कि शिवराज सिंह चौहान आएं, मैं उन्हें जिन 26 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है, उनके सारे आंकड़े, किसानों के नाम और पता सहित दे दूंगा।

अब सफाई- शिवराज सरकार के मंत्री ने कृषि मंत्री को गलत ठहराया
इधर, शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, “विधानसभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने जो जानकारी दी वो ठीक नहीं थी। विधानसभा में अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी गलत है। मध्य प्रदेश में कर्ज माफी नहीं हुई है। मामले की जांच कराएंगे। गलत जानकारी क्यों दी गयी। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कर्ज माफी में सिर्फ आंकड़ों का खेल खेला गया है।”

राहुल गांधी ने सागर में पर्चा लहराकर कहा था कि कर्ज माफी का फायदा शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने भी उठाया है। - फोटो फाइल

राहुल गांधी ने सागर में पर्चा लहराकर कहा था कि कर्ज माफी का फायदा शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने भी उठाया है। – फोटो फाइल

9 मई 2019 में सागर में बोले थे- शिवराज सिंह के परिजनों ने कर्जमाफी का लाभ उठाया

लोकसभा चुनाव 2019 में कैंपेन के दौरान सागर आए राहुल गांधी ने तब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झूठ से पर्दा उठाया था। उन्होंने किसान कर्ज माफी के फार्म लहराकर कहा था कि शिवराज सिंह चौहान यह झूठ बोल रहे हैं कि उनके परिजनों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने मंच से वह फॉर्म दिखाया जिसे भरकर शिवराज सिंह चौहान के परिजनों ने कर्जमाफी का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा था “मुझे कमलनाथ जी ने दिखाया कि शिवराज सिंह चौहान के परिवार के दो लोगों का सरकार ने कर्ज माफ किया है। शिवराज सिंह चौहान को अब कम से कम झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस कर झूठ बोला कि उनके परिवार से किसी का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ।

0





Source link