Napa started special cleaning campaign | नपा ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

Napa started special cleaning campaign | नपा ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान


हरदा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर पालिका ने मंगलवार से शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया। इसके तहत शहर के 35 वार्डाें में सफाई कराई जाएगी। नपा की टीम राेजाना एक वार्ड में पहुंचेगी। पहले दिन वार्ड क्रमांक 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सफाई की गई। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के हर वार्ड की सफाई कराई जाएगी। वार्ड 16 की प्रताप काॅलाेनी, नगीन काॅलाेनी से लेकर बाइपास तक नपा के सफाई मित्राें ने झाड़ू लगाई। मच्छराें से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया।

0



Source link