- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Residents Complain Of Kovid Center Being Built In Other Nearby Buildings Instead Of Hospital
भोपाल21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोविंद गार्डन स्थित रोशन हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था अस्पताल की बिल्डिंग के बजाय दूसरी बिल्डिंग की जा रही है। इस मामले की शिकायत गोविंद गार्डन व्यापारी संघ ने संभाग कमिश्नर से की है। इस संबंध में एक ज्ञापन गोविंदपुरा एसडीएम को दिया गया है। व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप धर्मानी की ओर से बताया गया कि प्रशासन की ओर से अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करें। अस्पताल की बिल्डिंग प्लॉट क्रमांक 7ए,7बी पर बनी है।
जबकि, अस्पताल प्रबंधन प्लॉट नंबर 8ए पर बनी बिल्डिंग में कोरोना मरीजों की व्यवस्था कर रहे हैं। जबकि, उक्त बिल्डिंग व्यावासायिक और रहवासी है। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लोगों का निवास है, जबकि नीचे दुकानें हैं। बिल्डिंग में आने-जाने का एक ही रास्ता है। इस बिल्डिंग के पास ही चार-पांच बैंक और उनके एटीएम के अलावा अच्छा-खासा मार्केट है। यहां भारी तादाद में लोगों का आना-जाना रहता है।
व्यापारी संघ ने आशंका जताई है कि अगर इस बिल्डिंग में कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर उनको भर्ती किया गया तो यहां आने वालों लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। रहवासी और व्यापारियों ने कहा है कि व्यवस्था जारी आदेशानुसार अस्पताल की बिल्डिंग में ही की जाए।
0