नीमच13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- गला रेतकर फरार हुए बाइक सवार दो आरोपी, अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया
कुकड़ेश्वर के गांव आमद में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की घर में दाे लाेगाें ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुँची और मौका मुआयना कर शव को मनासा अस्पताल लाए। पीएम कर शव परिजनों को साैंपा। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया है। थाना प्रभारी के.सी.चौहान ने बताया गांव आमद में मंगलवार को सुबह 11.30 बजे तूफान (24) पिता सूरजमल बंजारा घर में पत्नी के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी दो युवक बाइक से आए और तूफान से बात करने लगे। इस दौरान तूफान की पत्नी ने चाय बनाई और चाय देकर बाहर चली गई। इस बीच दोनों युवकों ने मौका मिलते ही धारदार हथियार से तूफान की गला रेतकर हत्या की और भाग गए। पत्नी जब घर में आई तो पति लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। टीआई ने बताया कि जल्द ही हत्यारों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पत्नी ने कहा नहीं जानती हत्यारों को- थाना प्रभारी चौहान ने बताया पति की हत्या करने वालों के बारे में मृतक की पत्नी से पूछा गया तो उसने हत्यारों को पहचानने से इंकार कर दिया। पत्नी ने सिर्फ इतना बताया बाइक से दो व्यक्ति आए थे जो घर में आकर बैठे और पति से बातचीत करने लगे। मैं चाय देकर बाहर चली गई जब आकर देखा तो पति मृत पड़े हुए थे।
0