दो बाइक की सीधी टक्कर में 2 युवकों की मौत: छिंदवाड़ा में दीपावली की रात सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, 1 की हालत नाजुक – Chhindwara News

दो बाइक की सीधी टक्कर में 2 युवकों की मौत:  छिंदवाड़ा में दीपावली की रात सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, 1 की हालत नाजुक – Chhindwara News



तीनों घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सोमवार देर रात शहर के छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास देव इंटरनेशनल होटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिन पर कुल पांच युवक सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि

.

हादसे के बाद मची अफरातफरी हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और घायलों व मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

परिजनों ने पोस्टमार्टम का किया विरोध अस्पताल में परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम न कराने की जिद की, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में, मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद शवों को मरचुरी रूम में रखवाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link