प्रेमी के साथ भागी स्कूली छात्रा ने परिवार को किया मैसेज-आपकी लड़की हमारे कब्जे़ में है… | harda – News in Hindi

प्रेमी के साथ भागी स्कूली छात्रा ने परिवार को किया मैसेज-आपकी लड़की हमारे कब्जे़ में है… | harda – News in Hindi


लड़की 12वीं की छात्रा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लड़की 12 वीं क्लास में पढ़ती है. वो कल रात से घर से गायब थी. परिवार के लोग उसे ढूंढ़ ही रहे थे कि लड़की की चाची के मोबाइल (mobile phone) पर एक मैसेज आया. इसमें लिखा था- आपकी लड़की हमारे कब्जे में है. पैसे पहुंचा दो नहीं तो मार डालूंगा


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 24, 2020, 1:48 AM IST

हरदा. हरदा में एक स्कूली छात्रा (School student) ने अपने अपहरण (Kidnap) की झूठी कहानी रच दी. लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गयी थी. लेकिन परिवार को गुमराह करने के लिए उसने अपहरण का गलत मैसेज कर दिया. परेशान परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत कर दी और पुलिस ने उसे आगर मालवा में ढूंढ़ निकाला.

लड़की 12 वीं क्लास में पढ़ती है. वो कल रात से घर से गायब थी. परिवार के लोग उसे ढूंढ़ ही रहे थे कि लड़की की चाची के मोबाइल पर एक मैसेज आया. इसमें लिखा था- आपकी लड़की हमारे कब्जे में है. पैसे पहुंचा दो नहीं तो मार डालूंगा. मैसेज पढ़ते ही परिवार वालों के पसीने छूट गए. उन्होंने फौरन हरदा सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.

पुलिस ने ढूंढ़ निकाला
शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी. पुलिस ने लड़की-लड़का दोनों को आगर मालवा में ढूंढ़ निकाला. ने बताया कि लड़की ने मैसेज के जरिये परिवार को गुमराह करने की कोशिश की थी.ये है मामला

हरदा में कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली लड़की स्कूल के लिए घर से गयी थी. स्कूल खत्म होने के बाद जब साथ में पढ़ने वाली छात्रा ने उसे घर चलने के लिए कहा तो उसने कुछ बहाना बना दिया और घर नहीं लौटी. जब शाम तक बालिका घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने हरदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी. देर रात लड़की की चाची के मोबाइल पर एक मैसेज आया. जिसमे लड़की के कब्जे में होने की बात कही गयी थी और रूपये की मांग की गयी थी. मांग पूरी न होने पर लड़की को मार डालने की धमकी दी थी. मैसेज मिलने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी.

सायबर सेल ने की मदद
हरदा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की.लेकिन तब तक मोबाइल फोन बंद कर दिया गया था. लेकिन वह बॉयफ्रेंड से लगातार बात कर रही थी. बॉयफ्रेंड के मोबाइल के आधार पर दोनों को लोकेट किया गया.| लड़की का प्रेमी फायनेंस कम्पनी में काम करता है.





Source link