Choithram Fruit Mandi will remain closed every Sunday until 15 October; Judging from the growing case of infection | इंदौर में 414 नए मरीज, 8 की मौत; 15 अक्टूबर तक हर रविवार बंद रहेगी चोइथराम फ्रूट मंडी

Choithram Fruit Mandi will remain closed every Sunday until 15 October; Judging from the growing case of infection | इंदौर में 414 नए मरीज, 8 की मौत; 15 अक्टूबर तक हर रविवार बंद रहेगी चोइथराम फ्रूट मंडी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Choithram Fruit Mandi Will Remain Closed Every Sunday Until 15 October; Judging From The Growing Case Of Infection

इंदौर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चोइथराम फ्रूट मंडी (फाइल फोटो)

  • कुलपति डाॅ. रेणु जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या 21248 हुई

शहर में बुधवार को 414 नए संक्रमित सामने आए। आठ लोगों की मौत भी हुई, जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। दो दिन पहले पति के पॉजिटिव आने के बाद अब देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. रेणु जैन भी पॉजिटिव हो गईं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 25 सितंबर को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक स्थगित कर दी। डॉ. जैन स्थायी कुलपति पद की दौड़ में भी शामिल हैं। 26 को उन्हें राजभवन के समक्ष इंटरव्यू देने जाना था, लेकिन संभवतः अब वे नहीं जा पाएंगी।

इंदौर में कुल मरीजों की संख्या 21248 हो गई है। अब तक 524 मरीजों की मौत हो चुकी है। देवी अहिल्या फल व्यापारी एसोसिएशन ने चोइथराम फ्रूट मंडी 15 अक्टूबर तक हर रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया है। उधर जबलपुर में 196 नए संक्रमित मिले और दाे मरीजाें की माैत हुई।

प्रदेश 10 दिन में 20 शिक्षकाें ने दम तोड़ा
मप्र शिक्षक कांग्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है। संगठन के पदाधिकारियाें ने कहा है कि पिछले 10 दिनाें में प्रदेश में अलग- अलग जिलाें में काेराेना से 20 शिक्षकाें की मृत्यु हुई है। संगठन के प्रभारी रामनरेश त्रिपाठी, प्रांताध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, प्रांतीय सचिव अलका शर्मा, भाेपाल जिलाध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने मांग की कि एेसे हर शिक्षक के परिजनाें काे 50 लाख रुपए मुआवजे के ताैर पर दी जाए।

हाईकोर्ट ने स्थगित की एडीजे भर्ती परीक्षा
जबलपुर|
मप्र हाईकोर्ट ने जिला जज प्रवेश स्तर (एडीजे) की भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की जानी थी। यह निर्णय संक्रमण के खतरे को देखते हुए लिया है।

नवरात्र में नहीं खुलेंगे मां शारदा मंदिर के कपाट
सतना |
कोरोना के चलते 16 अक्टूबर से शुरू हाे रहे शारदेय नवरात्र में मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। प्रबंध समिति की बैठक में आम राय से यह निर्णय लिया।

ग्वालियर : प्रसूति वार्ड में 17 महिलाएं संक्रमित मिलीं
कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में भर्ती 17 प्रसूताओं की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इनमें से कुछ महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है जबकि कुछ की डिलीवरी होना शेष है। 139 नए मरीज मिले। तीन की मौत हो गई। इनमें भाजपा नेता काशीराम देहलवार (66) शामिल हैं।

संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुऐ लिया फैसला

देवी अहिल्या फल व्यापारी एसोसिएशन ने शहरहित में हर रविवार को चोइथराम फ्रूट मंडी में लॉकडाउन का फैसला लिया है। 15 अक्टूबर तक चोइथराम फ्रूट मंडी हर रविवार को बंद रहेगी। इसी प्रकार रेडीमेड गारमेंट निर्माता और विक्रेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के द्वारा अपने बाजार को जल्दी बंद करने और सप्ताह में 2 दिन अवकाश रखने का फैसला किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंदौर रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने फैसला लिया है कि सभी रेडीमेड वस्त्र कारोबारी अपनी दुकान और कारखाने शाम 6 बजे बंद कर देंगे। शनिवार और रविवार को अपनी दुकान और कारखाने में अवकाश रखेंगे।

सदस्यों को जारी किए पत्र : प्रशासन से चर्चा के बाद व्यापारिक संगठन स्वैच्छिक लॉकडाउन को लेकर सदस्यों को पत्र लिख रहे हैं। इसमें शाम 6 बजे बाजार बंद करने तथा शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रखने का कहा जा रहा है। अहिल्या चैंबर के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा सभी संस्थाओं के पत्र आ रहे हैं। ये पत्र कलेक्टर को दिए जाएंगे।

0



Source link