Corona Effect: Passengers not found, buses stopped, vehicles parked in stand in Majhauli, operators said – Damage being done | कोरोना इफैक्ट: नहीं मिल रहे यात्री, बंद हुईं बस,मझौली में स्टेंड में खड़े हैं वाहन, संचालकों ने कहा- हो रहा नुकसान

Corona Effect: Passengers not found, buses stopped, vehicles parked in stand in Majhauli, operators said – Damage being done | कोरोना इफैक्ट: नहीं मिल रहे यात्री, बंद हुईं बस,मझौली में स्टेंड में खड़े हैं वाहन, संचालकों ने कहा- हो रहा नुकसान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Corona Effect: Passengers Not Found, Buses Stopped, Vehicles Parked In Stand In Majhauli, Operators Said Damage Being Done

मझौली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना की दहशत इस कदर लोगों पर हावी है कि वे बसों में यात्रा नहीं करना चाह रहे। यही कारण है मझौली से बसों का परिचालन बंद कर दिया है। बस ऑपरेटर्स ने अपनी बसों को बस स्टेंड में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि बिना सवारियों के बस चलाने से कोई फायदा नहीं है। केवल नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। वहीं यात्री भी कोरोना काल में अपने-अपने साधनों से यात्रा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मझौली से कटंगी, सिहोरा, जबलपुर रूट पर बसों का

संचालन किया जाता है। राज्य शासन से माँग पूरी होने के बाद बस ऑपरेटर्स ने बसों का परिचालन तो शुरू किया, लेकिन चंद दिनों में ही बसों का संचालन बंद कर दिया गया। आपरेटर्स का कहना है कि एक बार मझौली से जबलपुर जाने में जितना खर्च होता है, उतनी सवारियां भी नहीं मिलतीं। प्रतिमाह एक बस के मेंटीनेंस में 50 हजार रुपए खर्च होते हैं। इसके अलावा डीजल व कर्मचारियों का भी भुगतान करना पड़ता है। सवारियां इतनी कम मिल रही हैं कि इससे कर्मचारियों की पगार निकालना भी मुश्किल है। इससे अच्छा बसों का परिचालन नहीं किया जाए।

निजी वाहन कर रहे उपयोग
वहीं इस संबंध में यात्री रमाकांत मिश्रा का कहना है कि उनके पास कोई साधन नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस न हो जाए इसलिए वे जब भी जबलपुर या अन्य कहीं जगह जाते हैं तो बुकिंग की गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह अन्य लोग भी बाइक व टैक्सी बुक करके अपनी यात्राएं पूरी कर रहे हैं। यात्री न पहुंचने से बस स्टेंड सूना है। यहां बसें और टैक्सी खड़ी हैं। बस ऑपरेटर्स ने बस संचालन से अपने हाथ खींच लिए हैं।

0



Source link