जावरा21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आवागमन के लिए अब ट्रेनें अनलॉक होना शुरू हो गई हैं। कई रूट हैं जहां ट्रेनें नहीं चल रहीं या फिर स्टॉपेज नहीं है। इससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन से पहले महिदपुर रोड स्टेशन पर इंटरसिटी (दिल्ली-इंदौर) ट्रेन का स्टॉपेज था। वर्तमान में इंटरसिटी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। कई बार सांसद, विधायक व केंद्रीय मंत्री को संज्ञान में लाने के बाद भी स्टॉपेज नहीं हुआ। जबकि दो अन्य जगह सुवासरा, गरोठ में स्टॉपेज नहीं था, वहां ट्रेन रुकना शुरू हो गई है। स्थानीय नागरिकों व रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रहलाद धारविया, श्याम गुलाटी, रमेश छाबड़ा, पंकज मंडोवरा, नरेश शर्मा ने आक्रोश जताते हुए रेलवे प्रशासन से महिदपुर रोड में इंटरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की। साथ ही 7 दिन में ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
0