Honeytrap case: Petition for filing a case against the corporation engineer | निगम इंजीनियर ने मेरे साथ ज्यादती की, उस पर भी केस दर्ज हो, कोर्ट से अनुमति लेकर हनी ट्रैप की गैंग में शामिल युवती ने लगाई अर्जी

Honeytrap case: Petition for filing a case against the corporation engineer | निगम इंजीनियर ने मेरे साथ ज्यादती की, उस पर भी केस दर्ज हो, कोर्ट से अनुमति लेकर हनी ट्रैप की गैंग में शामिल युवती ने लगाई अर्जी


इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निगम इंजीनियर ने युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेल का मामला दर्ज करवाया था। (फाइल)

  • युवती ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सिंह पर केस दर्ज करने के लिए कलेक्टर को आवेदन भेजा

पहले इंदौर से रीवा ट्रांसफर, फिर निलंबित किए गए नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की मुश्किल और बढ़ सकती है। हनी ट्रैप गैंग की सदस्य व फिलहाल न्यायिक हिरासत में ली गई युवती ने सिंह पर भी ज्यादती की धाराओं में केस दर्ज कराने के लिए अर्जी दायर की। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसने जेल में शपथ पत्र बनवाया। फिर हरभजन सिंह पर केस दर्ज करने के लिए कलेक्टर को आवेदन भेजा।

युवती के अधिवक्ता यावर खान के मुताबिक युवती ने शपथ पत्र में उल्लेख किया कि हरभजन सिंह ने दो बार ज्यादती की है। अलग-अलग दो निजी होटलों में उसने यह हरकत की। 30 अगस्त 2019 को एक होटल में हरभजन ने नौकरी की बात करने के बहाने बुलाया था। वहां गई तो वह मुझे एक कमरे में ले गया। उसके पास धारदार हथियार भी था, जिससे धमकाकर ज्यादती की। घटना के 10-15 बाद भी नौकरी नहीं लगाई तो मिलना बंद कर दिया।

वह ज्यादती के बारे में किसी को भी बताने पर धमकी देता था। यह बात परिजन को बताई तो वे रिपोर्ट लिखवाने जाते, उसके पहले ही सिंह पलासिया थाने पहुंच गया और मेरे खिलाफ वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी। 12 सितंबर को युवती ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर केस दर्ज करने की अर्जी कलेक्टर को भेजी है।

0



Source link