Police arrest youth with illegal speculative slip, seized Rs 60,000 | अवैध सट्टा खिलवा रहा एक युवक गिरफ्तार, तलाशी लेने पर 60 हजार रुपए और सट्टा अंक पर्ची मिली

Police arrest youth with illegal speculative slip, seized Rs 60,000 | अवैध सट्टा खिलवा रहा एक युवक गिरफ्तार, तलाशी लेने पर 60 हजार रुपए और सट्टा अंक पर्ची मिली


इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गिरफ्त में आया आरोपी यूनुस।

  • थाना चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला

चंदन नगर पुलिस ने अवैध सट्टा लेते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने करीब 60 हजार रुपए नकद और सट्टा सामग्री जब्त की है। आरोपी का एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है।

थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगन्नाथपुरी सहयोग नगर में दो युवक खंभे के पास में सट्टा अंक पर्ची लिखकर सट्टा ले रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के युवकों को पकड़ने की कोशिश की। एक व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया, जबकि एक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना नाम यूनुस पिता गुलशेर मंसूरी निवासी जगन्नाथपुरी सहयोग नगर का होना बताया। उसने फरार युवक का नाम अमीन निवासी चंदन नगर बताया। पुलिस ने उसके पास से करीब 60 हजार रुपए, सट्टा अंक लिखी पर्ची और लीड पेन बरामद किया।

0



Source link