Angry daughter jumped from Mahuar bridge, seriously injured when her mother delayed making vegetables | मां ने सब्जी बनाने में देरी की तो खफा बेटी महुअर पुल से कूदी, गंभीर घायल

Angry daughter jumped from Mahuar bridge, seriously injured when her mother delayed making vegetables | मां ने सब्जी बनाने में देरी की तो खफा बेटी महुअर पुल से कूदी, गंभीर घायल


करैरा9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • युवती को गंभीर अवस्था में शिवपुरी रैफर किया

घर पर मां ने सब्जी बनाने में देरी कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवती घर से महुअर पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। युवती की जान तो बच गई है, लेकिन कमर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया है।

पिंकी चतुर्वेदी (26) ने गुरुवार को 3-4 बजे के बीच महुअर पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिंकी को करैरा अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया। मां मीणा चतुर्वेदी ने बताया कि मैं घर पर खाना बना रही थी।

तभी बेटी पिंकी ने आकर पूछा कि सब्जी बन गई क्या। मैंने कहा कि अभी खाना बन रहा है और इसी बात से नाराज होकर मेरे ऊपर पानी का बर्तन उड़ेल दिया। इसके बाद खुद के ऊपर पानी डाल लिया और घर से निकल गई। मैं पीछे से गई तो आसपास बसों में उसे तलाशा। बाद में पता चला कि कोई महुअर पुल से नदी में कूद गया है। मौके पर पहुंची तो पिंकी नदी में पड़ी थी।



Source link