- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Family Kept Showing Blood soaked Clothes, Only After The Body Was Found In The Canal, The Police Admitted That The Young Man Was Murdered
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रितिक की गुमशुदगी के बाद गोराबाजार थाने पहुंचे परिजन
- 20 नवंबर से गायब था युवक, जेल से छूट रहे दोस्त से मिलने की बात कह कर निकला था
- बरेला के बारहा पिंडरई पुल के पास नहर में उताराता हुआ शव मिला, परिजनों ने की पहचान
20 नवंबर से लापता युवक की पांचवें दिन बारहा पिंडरई के पास नहर में उतराती हुई लाश मिली। युवक के पेट में चोट के निशान मिले हैं। उसकी हत्या की गई है। गुरुवार को शव का पीएम होगा। इस मामले में गोराबाजार पुलिस की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई। परिजन 21 नवंबर से उसकी हत्या की आशंका और कुछ लोगों से विवाद होने की बात पुलिस को बताते रहे, लेकिन पुलिस परिजनों से ही सबूत ढूंढ कर लाने के लिए कहती रही।
यहां तक कि बिलहरी कब्रिस्तान में उसका खून से सना गमछा और माला मिलने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई बुधवार को उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में कुछ संदेहियों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है।

रितिक उर्फ प्रफुल्ल सैलानी (20) की जीवित अवस्था की फोटो
बिलहरी डुमार मोहल्ला निवासी रितिक उर्फ प्रफुल्ल सैलानी (20) के पिता नहीं हैं। परिवार में मां रविता सैलानी और छोटी बहन है। 20 नवंबर की शाम छह बजे रितिक घर से सेंट्रल जेल से छूट रहे दोस्त सौरभ से मिलने निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। 21 नवंबर को मां रविता ने उसकी गोराबाजार में गुमशुदगी दर्ज कराई।
22 को रितिक का दोस्त प्रशांत ने बताया कि उसके साथ 20 की रात में 10 बजे बिलहरी कब्रिस्तान डेयरी फार्म के पास सोनू, उसके छोटे भाई व चार अन्य लोगों से विवाद हुआ था। उक्त आरोपियों ने लाठी व चाकू से उसे मारा था। प्रशांत ने थाने पहुंच कर पुलिस को भी बताया, लेकिन पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

हत्या की आशंका में थाने पहुंचे पीड़ित परिजन लगाते रहे गए गुहार
कब्रिस्तान के पास मिला था खून से सना गमछा
मां रविता सैलानी ने कब्रिस्तान से बेटे रितिक का खून से सना गमछा और उसका एक माला पुलिस को लाकर जब्त कराया था। इसके बावजूद पुलिस इस मामले को हल्के में लेती रही। पांच दिन से लापता बेटे की तलाश में मां और बहन दर-दर भटकती रहीं। बुधवार शाम को गौर चौकी की पुलिस को खबर मिली की बारहा पिंडरई पुल के पास एक युवक का शव उतरा रहा है।
युवक के शव मिलने की खबर पाकर डुमार मोहल्ला निवासी रामेश्वर सैलानी सहित अन्य भी पहुंचे और लाश की पहचान रितिक सैलानी के तौर पर की। उसके पेट पर चाकू से मारने का गहरा निशान था। शव का पीएम बरेला की गौर पुलिस करा रही है। गोराबाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू ने दावा किया कि गुरुवार तक वह इस मामले का खुलासा कर देंगे।