मुरैना15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सीखने-सिखाने की प्रक्रिया नए परिप्रेक्ष्य में लागू, हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम
अब हर शनिवार को स्कूल में बच्चों के लिए प्रश्नमंच का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का वाटसअप आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र के इस नवाचार पर साप्ताहिक लर्निंग पैकेज के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम के तहत छात्रों के सीखने की प्रगति का वाटसअप आधारित मूल्यांकन विषय पर यू-टयूव लाइव द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में राज्य शिक्षा केन्द्र के आयुक्त लाेकेश कुमार जाटव ने कहा कि कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण सीखन-सिखाने की प्रक्रिया को नए परिप्रेक्ष्य में लागू करते हुए हमारा घर-हमारा विद्यालय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक लर्निंग पैकेज के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों द्वारा बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रगति का निरंतर आंकलन करना आवश्यक है। इस उद्देश्य ये राज्य शिक्षा केन्द्र ने यह नवाचार शुरू किया है। यह प्रक्रिया कॉन्वेजीनियस संस्था के सहयोग से शुरू की गई है। जहां छात्र पढ़ी हुई अवधारणा से संबंधित क्विज या प्रश्नोत्तरी वाटसअप पर ले सकेंगे।
मिडिल में हिंदी व गणित की क्विज
इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 8वीं के हिंदी व गणित विषयों के लिए 10-10 प्रश्नों की क्विज लिंक हर शनिवार को वाटसअप पर भेजी जाएगी। बच्चों द्वारा पूरे सप्ताह में अपनी सुविधा अनुसार इसे हल किया जा सकेगा। यथासंभव सोमवार तक प्रत्येक बच्चे द्वारा इसे हल करने के लिए शिक्षक द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आंकलन साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। हर शनिवार नई क्विज का लिंक साझा किया जाएगा।
दूरस्थ शिक्षा अब आसान : बच्चों के सीखने का वास्तविक स्तर सामने लाने के उद्देश्य से यह मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है। इसे देखते हुए मूल्यांकन को बहुत साधारण व रुचिकर बनाया गया है। इसको प्रदेश के सभी संभागों में क्रियान्वित कराया जाएगा।