मुरैना14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऊमरी के रहने वाले युवक सत्यवीर भदौरिया का मर्डर किया गया है। परिवार के लोगों ने 8 दिन बाद उसकी शिनाख्त दिमनी पहुंचकर की है। 15 सितंबर को यह युवक बाइक से अंबाह जाने की कहकर आया था उसी रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को लहर स्थित बाजरा के खेत में जलाने की कोशिश की गई।
मृतक के बड़े भाई देवेन्द्र भदौरिया के मुताबिक, उसका छोटा भाई सत्यवीर पुत्र रघुवीर भदौरिया, 15 सितंबर को बाइक क्रमांक एमपी09 वीडी 3084 लेकर अपने दोस्त के साथ घर से अंबाह जाने की कहकर आया था। सत्यवीर ने चलते समय कहा था कि वह नौकरी के काम से अंबाह जा रहा है। सत्यवीर के साथ आए गोलू ने बताया कि 15 की शाम को वह उसकी बहन की ससुराल गोकुलपुरा तक उसे छोड़ने के लिए गया था।
सत्यवीर थरा के पास बल का पुरा में अपनी भतीजी के यहां गया और चाय पीकर कुछ ही देर में अंबाह जाने की बात कहकर वहां से रवाना हो गया। अंबाह के बाद सत्यवीर की कोई लोकेशन नहीं मिली। युवक की बाइक व उसके दो मोबाइल भी लापता हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि सत्यवीर को अंबाह से अगवा कर उसी रात उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।