Mandi employees’ indefinite strike from today | मंडी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल आज से

Mandi employees’ indefinite strike from today | मंडी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल आज से


रतलाम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडी टैक्स लेकर गुरुवार से मंडी व्यापारी अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए। इससे जो ट्रॉलियां बुधवार को बारिश की वजह से नीलामी से बच गई थीं सिर्फ उनकी नीलामी हो पाई। शेष नीलामी बंद रही। मंडी व्यापारी मनोज जैन ने बताया अभी मंडी में 1.70 रुपए टैक्स लिया जा रहा है। हमारी मांग इसे कम कर 50 पैसे करने की है। वहीं मंडी के नियम बहुत कठिन है। इसको लेकर हम हड़ताल पर हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल पर रहेंगे। एक्ट का विरोध शुरू- शुक्रवार से मंडी के कर्मचारी भी अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। मप्र मंडी कर्मचारी महासंघ के रतलाम जिले के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि मंडी के बाहर पैन कार्ड के आधार पर कोई भी व्यक्ति खरीदी कर सकता है। उसे मंडी शुल्क भी नहीं चुकाना होगा। ऐेसे में मंडी में माल खरीदने कौन आएगा। ऐेसे में मंडी कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।

0



Source link