श्योपुर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 पर पहुंचा, न्यूनतम पारा स्थिर
विजयपुर के गढ़ी गांव में गुरुवार को एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जबकि शहर में तेज धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। वहीं देर शाम शहर में बादल छाने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया साथ ही गरज-चमक भी शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गुरुवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में तेज धूप खिलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 34 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं गढ़ी गांव में एक घंटे तक बारिश होने के बाद विजयपुर और वीरपुर क्षेत्र में ठंडक बनी रही। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। वहीं शहर में भी देर शाम बादल छाने के साथ ही गरज चमक शुरू हो गई।