- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Three Children Who Came To Meet A Sick Maternal Grandfather In Shajapur Died By Drowning In Penguchi River Gujari
शाजापुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन उन्हें बच्चा नहीं सके।
- हादसे में 10 साल, 12 साल और 15 साल के मासूमों की जान गई
- अकोदिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की
शाजापुर जिले के शुजालपुर के ग्राम पेंवची में अपने बीमार नाना से मिलने परिवार के साथ आए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ये हादसा गुजरी नदी के जल भराव में नहाने के दौरान हुआ। जब तक ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
इंदौर जिले के कनाडिया थाना क्षेत्र के गांव उपडी नाथा निवासी राजपाल सिंह 12 साल निवासी ग्राम पेंवची में अपने बीमार नाना भगवत सिंह राजपूत से मिलने परिजनों के साथ आया था। वह युवराज राजपूत 15 साल ग्राम पचावदा निवासी मौसी के बेटे देवेन्द्र पिता हुकुम सिंह राजपूत 10 साल के साथ गुजरी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से ये डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। जब तक उन्हें निकाला जाता, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। अकोदिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। अकोदिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।