मुरैना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सर्विस रोड बनाने के लिए ठेेकेदार पर दबाव नहीं बना पा रहे एनएचएआई के अधिकारी
76 करोड़ का फ्लाईओवर दो महीने से बैरियर क्षेत्र के 300 दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सर्विस रोड उखड़ जाने के कारण धूल के गुबार दुकानों में गंदगी पैदा कर रहे हैं। इसकी शिकायत अफसरों से किए जाने के बाद भी एनएच के अधिकारियों ने ठेकेदार पर रोड दुरुस्त करने का दबाब नहीं बना पाया है।
1.42 किमी लंबाई का फ्लाईओवर 96 फीसदी कंपलीट होने का दावा किया जा रहा है। एनएचएआई से लेकर कंसलटेंसी के कारिंदों ने फ्लाईओवर को कंपलीट घोषित कर दिया है। लेकिन जब उनसे सर्विस रोड की बात की जाती है तो अधिकारी आंशिक रूप से यह स्वीकार करते हैं कि हां…सड़क कुछ स्थानों पर उखड़ चुका है। इसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। उधर दूसरी ओर मंगलम बिल्डकॉन का ठेकेदार हंसमुख, फ्लाईओवर के दोनों ओर की सर्विस रोड को सुधारने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उसमें कंपनी का सवा करोड़ रुपए व्यय होगा।
इस हाल में उखड़ी सर्विस रोड पर जब भारी वाहन निकलते हैं तो बैरियर क्षेत्र में हाईवे पर धूल के गुबार दिनभर उड़ते हैं । इससे बैरियर क्षेत्र में मिठाई व नाश्ता की 10 से अधिक दुकान व भोजनालय वायु प्रदूषण के दु:प्रभाव में हैं। इसके अलावा डेढ़ किमी के एरिया में लगभग 300 दुकान, दफ्तर, शोरूम व प्रतिष्ठान भी धूल-धूसरित हो रहे हैं। चूंकि वाहनों का आवागमन 24 घंटे जारी रहता है इसलिए हाईवे की धूल उड़कर एमएम रोड किनारे बने सरकारी आवासों तक पहुंच रही है।
0