रोल्स-रॉयस मोटर कार
हाइब्रिड वाहन बनाने की योजना नहीं होने के बाद भी रोल्स रॉयस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या पारम्परिक इंटरनल दहन इंजन के साथ जाएगी तब भी सभी के लिए अनजान होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 26, 2020, 5:32 PM IST
रोल्स रॉयस लम्बे इतिहास और रोमांचक सफर के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन पार्टी से जुड़ने में देरी की है. लोगों के लिए रोल्स रॉयस इलेक्ट्रिक वाहन आने में एक दशक लग सकता है. रोल्स रॉयस ने कहा था कि सही समय पर हम इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेंगे और वह सही समय अब है.
यह भी पढ़ें: 6000 रुपये में घर ले जाएं Benelli की Imperiale 400 BS 6, बुलेट और जावा को देती है टक्कर
हाइब्रिड वाहन बनाने की योजना नहीं होने के बाद भी रोल्स रॉयस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक या पारम्परिक इंटरनल दहन इंजन के साथ जाएगी तब भी सभी के लिए अनजान होगा. फाइनेंशियल टाइम्स से रोल्स रॉयस के सीईओ टॉर्टस्टन म्युलर ने कहा कि इलेक्ट्रिफिकेशन रोल्स रॉयस पर शानदार तरीके से फिट बैठता है क्योंकि यह साइलेंट है. यह ताकतवर भी है इसलिए इस मामले में यह अच्छी तरफ फिट बैठता है.कस्टमर्स से मिला है बेहतर रिस्पॉन्स
इण्डस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2040 तक गैसोलीन से चलने वाले इंजनों को बिजली के इंजनों के लिए छोड़ने का विचार है. लग्जरी कार निर्माता निकट भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए कुछ सार्थक प्रोडक्ट पेश कर सकती है. रोल्स रॉयस अनिच्छा से इलेक्ट्रिक तकनीक में शिफ्ट कर रहा है. एक्सपेरिमेंट इलेक्ट्रिक फैंटम ‘द 102EX’ के लिए कस्टमरों के गर्मजोशी से मिले रेस्पोंस को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: वाहनों में HSRP और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर लगाने की बढ़ सकती है समय डेडलाइन, CAIT ने की मांग
दुनिया के अन्य शहरों में प्रतिबंधों और ईंधन दक्षता के मानदंडों के कारण निर्माता कम्पनियां स्विच कर रही हैं. इस लक्जरी कार निर्माता कम्पनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ डेब्यू अगले दशक में ही कर सकती है. दशकों से मौजूद उनके आंतरिक दहन इंजनों को फिलहाल चरणबद्ध किया जा रहा है.