- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Coronavirus Latest News Update: Private Doctor Visit Scheme For Home Isolation Corona Patients
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर ने होम आईसोलेशन के मरीजों के लिए सुविधा शुरू की, लेकिन अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। – फाइल फोटो
- कुछ नंबर लग नहीं रहे, एक नंबर गलत जारी किया
- डॉक्टरों का कहना होम विजिट की बात ही नहीं हुई
भोपाल में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए डॉक्टरों के घर जाकर देखने की सुविधा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस योजना से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि जो कहा गया वह आदेश में नहीं आया। ऐसे में तो किसी का इलाज करना चुनौती हो जाएगा। ऐसे में आदेश को दोबारा से सभी से बात करके स्पष्ट रूप से निकालना होगा। मुख्य सवाल है कि कौन क्या और कैसे करेगा?
एक दिन में दो मरीज देखने की बात कही थी
डॉक्टर जीडी तिवारी ने बताया कि ऑर्डर स्पष्ट नहीं है। मैंने सिर्फ दो मरीजों को घर जाकर देखने की अनुमति दी थी, लेकिन ऑर्डर में ऐसा कुछ नहीं लिखा। मरीज का घर खोजने से लेकर सुरक्षा के पूरा इंतजाम करके ही जाया जा सकता है। ऐसे में घर जाकर दो से अधिक मरीज देख पाना मुश्किल होगा। इसके अलावा हमने एक विजिट के 5 हजार रुपए फीस की बात कही थी, लेकिन ऑर्डर 750 रुपए का निकाला। फीस की तो कोई समस्या नहीं है, क्योंकि हमारी पहली प्राथमिकता मरीज को इलाज देना है, लेकिन डॉक्टरों की सहमति से ही ऑर्डर होना चाहिए। डॉक्टर बंसत श्रीवास्तव ने कहा कि घर पर विजिट करने की बात ही नहीं हुई है।
सुविधा से ज्यादा परेशानी हुई
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जारी नंबरों के कारण भी लोग परेशान होते रहे। कुछ नंबर नेटवर्क कवरेज एरिया के बाहर थे, तो एक नंबर तो गलत तक जारी कर दिया। इसके कारण लोग परेशान होते रहे। कॉल लगने के बाद भी डॉक्टरों का कहना था कि घर जाकर देखने की सुविधा नहीं है।
यह सुविधा शुरू की
कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने भोपाल में कोरोना पेशेंट के लिए निजी डॉक्टर उपलब्ध कराने की योजना शनिवार से शुरू की है। इसमें मेडिकल एसोसिएशन द्वारा डॉक्टरों के नंबर जारी किए गए हैं। होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीज इन डॉक्टर को कॉल कर सकते हैं। डॉक्टर घर पर जाकर विजिट करेंगे। इसके लिए मरीज को 750 रुपए फीस देना होगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जारी नंबर
डॉक्टर का नाम | मोबाइल नंबर |
डॉ. सुदीप पाठक | 9893837104 |
डॉ. गोपाल बटनी | 9827055612 |
डॉ. हसमुख जैन | 9425013786 |
डॉ. जी.डी. तिवारी | 9425013786 |
डॉ. अतुल गुप्ता | 9425674287 |
डॉ. मोहित सिक्का | 9426178141 |
डॉ. राजीव मदन | 9425302577 |
डॉ. बसंत श्रीवास्तव | 9425018008 |
डॉ. नरेन्द्र चावलानी | इनका नंबर गलत दिया |