- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Three day Drama Staged In India; ‘Chainpur Ki Daastan’ Showed The Bitter Truth Of Corruption
उज्जैन12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कालिदास अकादमी में अभिनव रंगमंडल ने शुक्रवार से तीन दिवसीय नाट्य मंचन की शुरुआत की। पहले दिन चैनपुर की दास्तान नाटक का मंचन किया। इसमें भ्रष्टाचार रूपी गंभीर समस्या को हल्क-फुल्के अंदाज में उठाया गया। नाटक के जरिए निर्देशक शरद शर्मा यह संदेश देने में कामयाब रहे कि इस बीमारी का जड़ से सफाया तभी हो सकता है जब देश का आवाम भ्रष्टाचार को शिष्टाचार मानने की बजाए पूरी तरह से नकार दे।
भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य
दस्यु और अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाते नाटक में दस्यु सरगना डाकू लाखन सिंह डाकूगिरि से संन्यास लेते हुए नेता बन जाता है। वह कहता है जो काम बंदूक से नहीं हो सकता वो नेता बनकर हो जाता है। नाटक में आजादी के बाद से अब तक व्याप्त भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य कसा गया है।