Distributed masks after getting off the car, collector inspected in Sihora, instructions to improve hospital arrangements | गाड़ी से उतरकर बांटे मास्क, कलेक्टर ने सिहोरा में किया निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Distributed masks after getting off the car, collector inspected in Sihora, instructions to improve hospital arrangements | गाड़ी से उतरकर बांटे मास्क, कलेक्टर ने सिहोरा में किया निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Distributed Masks After Getting Off The Car, Collector Inspected In Sihora, Instructions To Improve Hospital Arrangements

जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को सिहोरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर भी देखा। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति का आश्वासन दिया साथ ही कोरोना की चैन तोडऩे के लिए सैम्पलिंग बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही भास्कर ने सिविल अस्पताल में स्टॉफ व जाँच उपकरणों की कमी को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार दोपहर को कलेक्टर सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए। अस्पताल प्रबंधन को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

मास्क के साथ दी हिदायत

सिविल अस्पताल से वापस आने के दौरान कलेक्टर ने देखा कि बस स्टेंड के पास लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और उतरकर लोगों को मॉस्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों को मॉस्क भी बांटे। सैलून दुकान में सेनेटाइजर नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगाने के आदेश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

होम आइसोलेट मरीजों से मिलने पहुंचे एसडीएम

एसडीएम सीपी गोहल ने शुक्रवार को तहसीलदार राकेश चौरसिया के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि अभी नगर में 24 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

थाना परिसर में आयोजित व्यापारियों की बैठक में एसडीएम ने व्यापारियों से मॉस्क लगाकर सामग्री देने के लिए कहा। निर्देश नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक के दौरान छोटे दुकानदारों ने शाम 6 बजे से बंद का विरोध भी किया। इस अवसर पर सीएमओ जयश्री चौहान, थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, कैलाश पंजाबी, विनोद गुप्ता, विजय श्रीपाल, सुदामा जायसवाल आदि उपस्थित रहे।



Source link