लालघाटी फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण को आग…: निगम ने पेंटिंग बनाईं, फिर GIS में संवारा, अब 9 करोड़ चल रहा काम पूरा होने से पहले राख – Bhopal News

लालघाटी फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण को आग…:  निगम ने पेंटिंग बनाईं, फिर GIS में संवारा, अब 9 करोड़ चल रहा काम पूरा होने से पहले राख – Bhopal News



कोहेफिजा से लालघाटी की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे राजा भोज थीम पर किया जा रहा सौंदर्यीकरण पूरी तरह नष्ट हो गया। यह वही फ्लाईओवर है, जहां निगम ने पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत वॉल पेंटिंग कराई थी।

.

जीआईएस के दौरान यहां एक बार फिर सौंदर्यीकरण हुआ। अब तीसरी बार करीब 9 करोड़ रुपए खर्च कर काम कराया जा रहा था। फ्लाईओवर के नीचे वुडन फिनिश से यह चमक गया था। यहां एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल लगाए गए थे। कंप्यूटर न्यूमेरिक कंट्रोल पद्वति से थी बेस्ट पेंटिंग की गई थी।

खूबसूरत लाइटिंग भी की गई थी। लेकिन अभी कनेक्शन नहीं हुआ था। कहा गया था कि यह 10 साल तक सुरक्षित रहेगा।

लोग बोले- शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग NHAI का तर्क– बिजली कनेक्शन ही नहीं हुआ

शुक्रवार की घटना के बाद जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं। मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले फायरमैन राजू रुकवानी का कहना है कि लोगों ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। लेकिन यहां अभी बिजली कनेक्शन ही नहीं है। नगर निगम के रिकॉर्ड में आग की वजह कचरे में आग लगना बताया जा रहा है। बार-बार एक ही स्थान के सौंदर्यीकरण और फिर आग जिम्मेदारों पर सवाल खड़े कर रहा है।

बिजली कनेक्शन ही नहीं तो शॉर्ट सर्किट कैसे? एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवांश नुवाल ने कहा कि अभी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ तो शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है? ब्रिज के नीचे अतिक्रमण है, कचरा पड़ा हुआ है, लोग बैठे रहते हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

कुछ देर के लिए सांसें थमीं… फ्लाईओवर के नीचे जिस जगह आग लगी है, वह एक तरह से चौराहा है। यह वीआईपी रोड, लालघाटी, बैरागढ़ और एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है। आग बैरागढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी। यहां पास में तीन पेट्रोल पंप हैं और एक वाइन शॉप है। यानी, भारी भीड़-भाड़ वाली जगह है। आग से कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई और ट्रैफिक थम गया।



Source link