Patan and three will be closed two days a week, Goslapur will not be closed, obeying the guide line, 7 positive in Sihora, 4 in Patan and 5 positive in Panagar | सप्ताह में दो दिन पाटन और तीन बंद रहेगा गोसलपुर, नहीं हो रहा गाइड लाइन का पालन, सिहोरा में 7, पाटन में 4 व पनागर में 5 मिले पॉजिटिव

Patan and three will be closed two days a week, Goslapur will not be closed, obeying the guide line, 7 positive in Sihora, 4 in Patan and 5 positive in Panagar | सप्ताह में दो दिन पाटन और तीन बंद रहेगा गोसलपुर, नहीं हो रहा गाइड लाइन का पालन, सिहोरा में 7, पाटन में 4 व पनागर में 5 मिले पॉजिटिव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Patan And Three Will Be Closed Two Days A Week, Goslapur Will Not Be Closed, Obeying The Guide Line, 7 Positive In Sihora, 4 In Patan And 5 Positive In Panagar

जबलपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अब व्यापारी व स्थानीय नागरिक स्व-स्फूूर्त आगे आए हैं। पाटन में व्यापारियों ने सप्ताह में दो दिन प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया है, वहीं गोसलपुर में तीन दिन का लॉकडाउन का एलान किया गया है। तमाम कवायदों के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। पाटन, पनागर, सिहोरा में संक्रमित मरीज फिर मिले हैं।

पनागर: 26 से तीन दिन बंद रहेगा बाजार

पनागर सीएचसी अंतर्गत पांच मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सूरतलाई निवासी 53 पुरूष व 51 वर्षीय पुरुष, लीटी उमरिया निवासी 20 वर्षीय युवक, विद्यासागर वार्ड निवासी 25 वर्षीय युवक, गुरुनानक वार्ड निवासी 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। पनागर में 26 सितम्बर से तीन दिन तक टोटल लॉक डाउन करने की घोषित किया है।

पाटन: जांच में चार निकले संक्रमित

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन अंतर्गत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई ने बताया कि फीवर क्लीनिक में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में पाटन निवासी एक व्यक्ति, ककरहटा निवासी पुरूष, सहसन गांव निवासी पुरूष व गाड़ाघाट निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है। वहीं पाटन में एक कोरोना संदिग्ध की मौत की भी चर्चा दिनभर चलती रही।

सिहोरा: तीन दिन में मिले 7 संक्रमित

बीते तीन दिनों में सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिहोरा विकासखंड की बात करें तो कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 38 पर पहुंच गया है, जिसमें से 24 मरीज नगर पालिका क्षेत्र में हैं। वार्ड नंबर 11 स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 18 निवासी 74 वर्षीय वृद्धा, वार्ड नंबर 2 निवासी 25 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 9 निवासी 62 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 13 जय भवानी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष व वार्ड नंबर 5 निवासी 66 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से दो लोगों को मेडिकल रेफर किया गया है जबकि अन्य लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

गोसलपुर: रहेगा तीन दिन टोटल लॉकडाऊन

कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए गोसलपुर तीन तीन दिन पूरी तरह लॉक रहेगा। इस दौरान आवश्य सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। इसका निर्णय थाना परिसर में आयोजित व्यापारियों और नागरिकों की बैठक में लिया गया है।

आगामी बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बैठक में तहसीलदार राकेश चौरसिया, थाना प्रभारी संजय भलावी, नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम, हेमचंद असाटी सरपंच सुखदेव पटेल, सुभाष पटेल, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, जनपद सदस्य मनीष पटेल, अर्पित चौबे, श्वेतांक पालीवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सप्ताह में दो दिन पाटन बंद रहेगा

सप्ताह में शनिवार और रविवार को पाटन बंद रहेगा। यह प्रक्रिया 4 सप्ताह तक चलेगी। इसका निर्णय पाटन व्यापारी संघ सहित पाटन के नागरिकों ने लिया है। प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की गई।

शुक्रवार को तहसील प्रशासन की पहल पर सभी प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका एवं प्रशासन पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को बाजार बंद रखने की जानकारी दी गई। रैली में तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सुरभि जैन, सीएमओ श्रीकांत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे।



Source link