Take action by marking disruptive elements | विघटनकारी तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें

Take action by marking disruptive elements | विघटनकारी तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें


भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समाज में जाति, धर्म तथा अन्य आधारों पर विकृति पैदा करने वाले विघटनकारी तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। गृहमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में अजा-अजजा वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर आयोजित वेबिनार के समापन पर शुक्रवार को यह विचार व्यक्त किए।

वेबिनार के प्रथम सत्र में एकेजे शाखा में पदस्थ विधि अधिकारी विजय कुमार बंसल ने एफआईआर में अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की दृष्टि से आवश्यक तत्व एवं अधिनियम के प्रमुख प्रावधान विषय पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में सेवानिवृत्त स्पेशल डीजी केएन तिवारी ने भी अपने विचार रखे।



Source link