हरदा18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- रिकवरी रेट 78.41%, एक्टिव केस 161
जिले में काेराेना का ग्राफ बीते महीनाें की तुलना में सितंबर में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार काे 33 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर और गांव दाेनाें ही क्षेत्राें के सभी आयु वर्ग के लाेग शामिल हैं। अब तक कोरोना से 18 लाेगाें की मौत हो चुकी है। साथ ही 643 ठीक हो गए है। 238 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक्टिव केस 161 है। रिकवरी रेट 78.41 प्रतिशत आया है। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि शनिवार को 33 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट में मांदला खिरकिया की 27 वर्षीय महिला, वार्ड 15 छीपाबड़ की 24 वर्षीय महिला, रहटाकलां की 45 वर्षीय महिला, वार्ड 14 टिमरनी का 50 वर्षीय पुरुष, खरतलाय टिमरनी का 48 वर्षीय पुरुष एवं 21 वर्षीय महिला, वार्ड 6 टिमरनी का 80 वर्षीय पुरुष, वार्ड 13 टिमरनी का 25 वर्षीय पुरूष, पीलियाखाल की 40 वर्षीय महिला एवं 48 वर्षीय पुरुष, पुलिस क्वाटर हरदा का 40 वर्षीय पुरुष, डीअारपी लाइन हरदा का 37 वर्षीय पुरुष, डुमलाय हंडिया की 23 वर्षीय महिला, खेडा हंडिया की 25 वर्षीय महिला, रोलगांव का 28 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष व 24 वर्षीय महिला, कुकरावद का 52 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय महिला, रहटगांव की 35 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय महिला, छीरपुरा निवासी 44 वर्षीय पुरुष, छीपानेर रोड हरदा की 20 वर्षीय महिला, भादूगांव की 54 वर्षीय महिला, रन्हाईकलां का 63 वर्षीय पुरुष सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 3356 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया है। फीवर क्लिनिक में 270 मरीजों का परीक्षण हुआ है।