हरदा20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में पदस्थ चंद्रप्रकाश भलावी सहायक ग्रेड 2 को मंडी बोर्ड मंडी कर्मचारी एकता संघ का नया संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बीके नरवरिया ने नियुक्ति पत्र भेजा। इसमें उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन की रीति-नीति का कर्मचारियों के बीच में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उनके हितों के लिए काम करेंगे, जिससे संगठन मजबूत हो और लोगों को उनके अधिकार प्राप्त हो सकें। प्रदेश अध्यक्ष ने भलावी को होशंगाबाद संभाग की कार्यकारिणी का जल्द ही गठन कर उन्हें अवगत कराने के लिए भी पत्र में निर्देशित किया है। भलावी की नियुक्ति पर मंडी के अधिकारी और कर्मचारियों ने खुशी जताई।