रीवा के केक टर्मिनल कारखाने में खाद्य विभाग की दबिश: एक्सपायरी सामान मिला, खाद्य विभाग और नापतौल की संयुक्त कार्यवाही – Rewa News

रीवा के केक टर्मिनल कारखाने में खाद्य विभाग की दबिश:  एक्सपायरी सामान मिला, खाद्य विभाग और नापतौल की संयुक्त कार्यवाही – Rewa News


रीवा में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन और नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के प्रसिद्ध ‘केक टर्मिनल’ कारखाने पर छाप

.

जांच के दौरान टीम को वहां रखी कई एक्सपायरी सामग्री संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसके नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

कार्रवाई के दौरान टीम ने केक, पेस्ट्री, क्रीम, फ्लेवर और अन्य बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों, नमकीन और बेकरी आइटम की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटी या एक्सपायरी उत्पादों के जरिए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टीम दुकानों पर जांच के लिए पहुंचे।

सैंपल जांच करने के लिए कलेक्ट किए।

सैंपल जांच करने के लिए कलेक्ट किए।

इसी अभियान के तहत शहर के अन्य मिष्ठान और बेकरी प्रतिष्ठानों पर भी सघन निरीक्षण किया गया। कई जगह सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी व्यापारी के यहां मिलावटी या एक्सपायरी उत्पाद पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे त्योहारी खरीदारी के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता और पैकेजिंग की तिथि अवश्य जांचें, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।



Source link