DEO inspections found missing teacher, staff of government high school Binbara absent, notice issued | डीईओ के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, शासकीय हाई स्कूल बिनबारा का स्टाफ अनुपस्थित, नोटिस जारी

DEO inspections found missing teacher, staff of government high school Binbara absent, notice issued | डीईओ के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, शासकीय हाई स्कूल बिनबारा का स्टाफ अनुपस्थित, नोटिस जारी


निवाड़ी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा जिले की अनेक शिक्षा संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा एवं जिला परियोजना समन्वयक राजेश कुमार पटैरिया ने सुबह 11 से दोपहर 1 बजे बीच किया गया। जिसमें शा.उ.मा. वि. तरीचर कलां में जीडी भारती व्याख्याता, एमके रमपुरया, केएस परमार, सतीशचंद्र अहिरवार, वीरप्रताप सिंह दांगी, एलएल अहिरवार, वीपी अहिरवार, आरके शर्मा, वीके शर्मा, केके रावत, जेपी मलारया प्रधान अध्यापक, हर्षा सुमन अनुपस्थित पाए गए। शा. हाई स्कूल बिनबारा का पूरा स्टाफ ही अनुपस्थित पाया गया।

शा.उ.मा. वि. असाटी में भृत्य दीपक अहिरवार, शिक्षक मोती लाल कुशवाहा, पवन गुप्ता के अलावा सभी शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। शा.प्रा. एवं माध्यमिक शाला बंद पाई गई। यहां एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। मप्र शासन शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार कक्षा 9 से 12 के शिक्षकों को संस्था में उपस्थित रहना है एवं संस्था में आने वाले छात्रों की शैक्षिक समस्याओं का समाधान करना है। शासन के आदेश के बावजूद शिक्षक संस्थाओं में उपस्थित नहीं हो रहे है। जबकि निरीक्षण में दौरान संस्था में छात्र मिले जो अपनी समस्या समाधान के लिए शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे।

शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देंगे
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है। साथ ही जिन शिक्षकों द्वारा हमारा घर हमारा विद्यालय के तहत जानकारी अपडेट नहीं की जा रही है। जिस पर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवाड़ी व पृथ्वीपुर को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों मेें शिक्षकों को समय पर उपस्थित कराए।

जिससे छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था पिछले चार माह से ठीक नहीं हो पा रही है, उसका समाधान किया जा सके। डीपीसी निवाड़ी को निर्देशित किया कि कक्षा 1 से 8 के विद्यालयों के शिक्षकों को संस्था में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। हमारा घर हमारा विद्यालय के तहत शिक्षक ग्राम में बच्चों से संपर्क करने जाते है तो संपर्क के दौरान संस्था में पदस्थ आधे शिक्षक संस्था में उपस्थित रहे एवं आधे शिक्षक घर घर संपर्क करने जाए, लेकिन संस्था किसी भी परिस्थिति में बंद न हो।



Source link