Finally, AGM Pachananda leaves GCF from VFJ to take over responsibility in Gun Carriage Factory | आखिरकार एजीएम पचनंदा व्हीएफजे से जीसीएफ रवाना, गन कैरिज फैक्ट्री में अपनी जिम्मेदारी सँभालेंगे

Finally, AGM Pachananda leaves GCF from VFJ to take over responsibility in Gun Carriage Factory | आखिरकार एजीएम पचनंदा व्हीएफजे से जीसीएफ रवाना, गन कैरिज फैक्ट्री में अपनी जिम्मेदारी सँभालेंगे

जबलपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वाहन निर्माणी से आखिरकार एजीएम बीबी पचनंदा को रिलीव कर दिया गया है। वे सोमवार से गन कैरिज फैक्ट्री में अपनी जिम्मेदारी सँभालेंगे। गौरतलब है कि एजीएम का ट्रांसफर कई महीनों पहले से हो चुका था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनकी रिलीविंग नहीं हो पा रही थी।
संयुक्त महाप्रबंधक प्रशासन डॉ. हन्टल की विदाई
सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री के संयुक्त महाप्रबंधक प्रशासन डॉ. भीमसेन हन्टल को आयुध निर्माणी शिक्षण संस्थान अंबाझरी नागपुर स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक अजय सिंह ने स्वागत कर सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, विदाई पत्र भेंट किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक एमपी यादव, संयुक्त महाप्रबंधक केएस मीणा, तुषार देशमुख, उप महाप्रबंधक प्रशासन राजाराम सालके, मनोज कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन, सहायक कार्य प्रबंधक एसके प्रसाद एवं प्रभारी राजभाषा अनिल शुक्ला ने किया।

Source link