One child ran away from grandma’s scolding because of a quarrel with her parents | एक बच्चा अपने माता-पिता के झगड़े की वजह से तो दूसरा दादी की डांट से भागा

One child ran away from grandma’s scolding because of a quarrel with her parents | एक बच्चा अपने माता-पिता के झगड़े की वजह से तो दूसरा दादी की डांट से भागा


भोपाल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • जीआरपी ने मुंबई जा रहे दो नाबालिगों को पकड़ा तो हुआ खुलासा

माता-पिता के विवाद का असर बाल मस्तिष्क पर ऐसा पड़ा कि वह घर छोड़कर भाग गया। ट्रेन में बैठकर उप्र के गोरखपुर स्टेशन पहुंच गया। यहां उसकी दोस्ती एक अन्य नाबालिग से हुई, जो दादी की डांट के बाद गोरखपुर स्टेशन पहुंचा था। ये बच्चे एक महिला के चंगुल में फंस गए थे जो इनसे तबांकू के उत्पाद बिकवाती थी। जब महिला ने इनके साथ मारपीट की तो ये मुंबई जाने के लिए निकल गए और पहुंच गए भोपाल। आरपीएफ ने इन्हें ट्रेन में अकेले सफर करते पकड़ा और रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर संजीव जोशी ने बताया कि दोनों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है। एक बच्चा कुशीनगर जिले का है। माता-पिता के अलग-अलग रहने के कारण वह घर से निकल आया था। वहीं दूसरा बच्चा संत कबीर नगर जिले का है। उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता मुंबई में रहते हैं। चार माह पहले दादी की डांट से गुस्से में आकर वह गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचा। जोशी ने बताया कि कुशीनगर वाले बच्चे के अभिभावकों से संपर्क हो चुका है। दूसरे बच्चे के पिता से भी संपर्क करने का प्रयास जारी है।



Source link