राष्ट्रीय गीत गाते जनप्रतिनिधि और अधिकारी।
मैहर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्
.
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने हारमोनियम और बैंड की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालयीन शिक्षक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड़, अपर कलेक्टर संजना जैन, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, एसडीएम दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आसमा पटेल, संतोष सोनी, सीएमओ सुषमा मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे, विश्वनाथ चौरसिया और अंबुज द्विवेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूली छात्रों ने गाया राष्ट्रीय गीत।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने बैंड और हारमोनियम की धुन पर ‘वंदे मातरम्’ का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उपस्थित नागरिकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।
जानकारी की साझा
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कई रोचक जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” के जोशपूर्ण गायन के साथ हुआ, जिसकी उपस्थित नागरिकों ने सराहना की।
राष्ट्रीय गीत गाने के दौरान की अन्य तस्वीरें…


