दतिया में पुरानी रंजिश में गोलीबारी: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – datia News

दतिया में पुरानी रंजिश में गोलीबारी:  बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – datia News


दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत चुनगर फाटक इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सोमवार शाम सामने आया है। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस वारदात में किसी को च

.

पहले विवाद, फिर घर जाकर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, असल आदिवासी नाम के युवक का कुछ दिन पहले टिंकू रावत और शिब्बू रावत से विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर रविवार रात करीब 10:30 बजे टिंकू रावत, शिब्बू रावत, विजय कुशवाह और राघव यादव उर्फ कल्ला अपने साथियों के साथ अंशिल उर्फ भीकम आदिवासी के घर पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर पहले गाली-गलौज की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार करेंगे अंशिल आदिवासी ने पुलिस को बताया कि, बदमाश जातिसूचक गालियां भी दे रहे थे। इस दौरान दो अज्ञात लोग और आ गए जिन्होंने भी गालियां दीं और धमकाया।फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी सूरज वर्मा का कहना है कि, जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

देखिए वारदात के दौरान की तस्वीरें

सीसीटीवी में बदमाश हाथ में गन लिए हुए घर के बाहर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।



Source link