नागदा15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- लाला से जब्त हथियाराें का मामला
बदमाश सलमान लाला काे हथियार सप्लाय करने वाले परवलिया निवासी समीउल्लाह ने चार दिन पहले काेर्ट में हाजिर हाेकर सरेंडर कर दिया था। यहां से न्यायालय ने उसे खाचराैद जेल भेज दिया था। पुलिस चार माह से उसकी तलाश कर रही थी। मंडी पुलिस ने शनिवार काे अाराेपी समीउल्लाह से पूछताछ के लिए न्यायालय में अावेदन दिया। इस पर न्यायालय ने हथियाराें के मामले में जानकारी के लिए दाे दिन का रिमांड दिया है, यानी पुलिस साेमवार काे उसे दाेबारा न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि 10 मई काे चंबल सागर मार्ग स्थित एक मकान में मंडी पुलिस ने दबिश देकर सलमान और उसके चार साथी जावरा निवासी अल्फेज, राजस्थान निवासी रेहान, सलमान व इमरान काे गिरफ्तार किया था।
इनके पास से एक विदेशी सहित 5 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। अल्फेज ने पूछताछ में हथियार समीउल्लाह से खरीदने की बात कही थी। इस पर मंडी पुलिस ने परवलिया में दबिश भी दी थी, लेकिन समीउल्लाह मिला नहीं था। पुलिस अब अवैध हथियाराें की जानकारी समीउल्लाह से लेगी।